पत‍ि का हुआ मर्डर..फ‍िर अस्‍पताल ने प्रेग्नेंट मह‍िला से ही साफ कराया खून से सना बेड, MP में अमानवीयता की हद पार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक अस्पताल में गर्भवती महिला को कथित तौर पर अपने पति के खून से सने बिस्तर को साफ करने के लिए मजबूर किया गया ।

Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक गर्भवती महिला अपने घायल पति को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां पर पति की मौत हो जाती है। इसके बाद अस्पताल ने गर्भवती महिला को कथित तौर पर अपने पति के खून से सने बिस्तर को साफ करने के लिए कहा। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल की इस हरकत की हर तरफ निंदा हो रही है। इसपर अस्पताल की तरफ से भी जवाब सामने आया है।

विज्ञापन

पति का हुआ मर्डर

डिंडोरी जिले में एक परिवार पर 25 लोगों के एक समूह ने हमला किया। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद रोशनी नाम की गर्भवती महिला अपने पति को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां शिवराज की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल ने गर्भवती महिला से उस बेड को साफ करने के लिए कहा जिसपर शिवराज घालय अवस्था में लेटा था। कहा जा रहा है कि अस्पताल ने महिला को सफाई के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसपर अस्पताल ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि रोशनी ने सबूत जुटाने के लिए खून से सने कपड़े के टुकड़े जमा किए। उसे बिस्तर साफ करने के लिए किसी ने कोई निर्देश नहीं दिए थे। हालांकि वीडियो में साफ तौर पर रोशनी को बेड की सफाई करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

स्टाफ को किया गया नोटिस जारी

कलेक्टर हर्ष सिंह के आदेश पर स्वास्थ्य केन्द्र के पूरे स्टाफ को जिसमें चिकित्सा अधिकारी डा० चन्द्रशेखर सिंह,स्टॉफ नर्स राजकुमारी मरकाम, आया छोटी बाई ठाकुर, आशा सहयोगी ग्राम पथ्थरकुचा विकासखण्ड बजाग को नोटिस जारी किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर रमेश मरावी का कहना है कि इस तरह का मामला आगे न हो इसको लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य केदो में निर्देश जारी किए गए हैं। अगर फिर भी ऐसा मामला सामने आता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आपसी रंजिश में की हत्या

हमले की घटना गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। रिश्तेदारों के बीच पूरा विवाद जमीन को लेकर था। खेत के पास करीब 25 लोग लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और दरांती लेकर पहुंचे। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता के साथ-साथ उनके दो बेटों थे। मृतकों की पहचान धरम सिंह मरावी (65) और उनके बेटे रघुराज मरावी और शिवराज मरावी (40) तौर पर की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ