---विज्ञापन---

Video: दिवाली पर इस राज्य में मनाई जाती है ये जानलेवा परंपरा, एक-दूसरे पर फेंकते हैं ‘अग्निबाण’

Diwali Tradition Hingot war Indore: इस युद्ध कलंगी और तुरा दो दल आपस में लड़ते हैं और एक दूसरे पर जलते हुए हिंगो फेंकते हैं। इस खेल में इस बार 12 से अधिक युवक घायल हुए हैं।

---विज्ञापन---

यतनेस सेन,देपालपुर

Diwali Tradition Hingot war Indore: भारत में अलग-अलग धर्म और वर्ग में कई मान्यताएं हैं। कुछ ऐसी ही अनोखी और जानलेवा परंपरा मध्यप्रदेश के इंदौर में दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस परंपरा को कहते हैं हिंगोट युद्ध, दरअसल, इसमें दो पक्ष आपस में एक-दूसरे पर हिंगो (अग्निबाण) चलाते हैं।

---विज्ञापन---

दरअसल, दोनों पक्ष लकड़ी के आगे बारूद बांध लेते हैं और फिर उसे जलाकर एक-दूसरे की तरफ फेंकते हैं। ये दिखने में किसी तीर  की तरह दिखता है और चलते हुए किसी रॉकेट की तरह दिखाई पड़ता है।

ये भी पढ़ें: दीपावली के दिन बुझे दो घरों के चिराग, रील बनाते वक्त गई दो दोस्तों की जान, हो गए टुकड़े-टुकड़े

---विज्ञापन---

गांव के मैदान में होता है ये खेल

इस खेल में योद्धा खुद को बचाने के लिए अपने साथ हाथ में ढाल पकड़े रखते हैं। हर साल बढ़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग इसे देखने आते हैं। जहां ये होता है उस मैदान के आसपास लोग घरों की छतों पर खड़े होकर इसे देखते हैं।

---विज्ञापन---

12 लोग हुए घायल, मैदान के चारों तरफ सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली

सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियो वायरल हो रही हैं। शुक्रवार को इंदौर से सटे देपालपुर में हिंगोट युद्ध का आयोजन किया गया था। इस बार इस युद्ध में एक दर्जन से अधिक युवक घायल हुए हैं। देखने आए लोगों को चोट न लगे इसके लिए युद्ध मैदान चारों तरफ प्रशासन ने बड़ी-बड़ी जालियां लगाई थीं।

कलंगी और तुरा दो दल आपस में करते हैं युद्ध 

जानकारी के अनुसार इस युद्ध कलंगी और तुरा दो दल आपस में लड़ते हैं और एक दूसरे पर जलते हुए हिंगो फेंकते हैं। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए हर साल इसका आयोजन किया जाता है। इस कार इस हिंगोट युद्ध मे 300 से ज्यादा पुलिस बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और अन्य बचाव दल तैनात किया गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु में Road Rage, दंपति को 2 युवकों ने रोका, बच्ची को आए 3 टांके

First published on: Nov 01, 2024 08:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola