Home Minister Narottam Mishra Targeted Congress: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार जानती है। अभी तो एग्जिट पोल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कल से तो ईवीएम पर भी सवाल उठाए जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में BJP सरकार बनने का दावा किया। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। एग्जिट पोल और हमारा अनुमान हैं कि सभी जगह बीजेपी की ही सरकार बन रही है। भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर सभी का एनालाईसिस एक जैसा है। प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, अमित शाह जी का मार्गदर्शन, नड्डा जी का नेतृत्व और सीएम शिवराज सिंह चौहान जी की जो योजनाएं रही है,उनका ही परिणाम हैं बीजेपी की जीत होगी।
यह भी पढ़े: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 6.16 करोड़ रुपये की 1,537 नकली घड़ियां की जब्त.. 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर चम्बल में भी आ रहे हम
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर चम्बल में भी हम मजबूती से आ रहे है। जो लोग कमलनाथ जी को बधाई देने वाले पोस्टर लगा रहे है। उनको क्या ही कहें, 20 साल से ये लोग ऐसे ही पोस्टर लगाते आ रहे हैं। पीसी शर्मा के विधायको की खरीद फरोख्त को लेकर दिए बयान पर बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा पीसी शर्मा को अपना घर को संभालना चाहिए। कांग्रेस को अपनी पार्टी में संस्कारित लोग पैदा करना चाहिए। बीजेपी ने कोंग्रेस विधायको को न ही पहले खरीदा था ,न ही अब खरीद रहे है।
यह भी पढ़े: दिल्ली सीएम ने सनी देओल पर साधा निशाना बोले: बड़े लोग जनता की समस्या नहीं समझते
सीएम के पद पर बोले
नरोत्तम मिश्रा को सरकार बनने पर प्रमोशन के रूप में सीएम पद के सवाल पर उन्होने कहा कि प्रमोशन की चाह में कोई बुराई नही है। लेकिन मैं सीएम की दौड़ में शामिल नही हूं। ये सब संसदीय बोर्ड तय करता है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
20 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines