MP News: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को दतियावासियों को करोड़ों रूपये की सौगात देते हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि दतिया में चारों ओर विकास की बयार बह रही है। हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सुबह दतिया स्थित निवास पर जनता से रू-ब-रू होकर समस्याओं का निराकरण किया।
लाड़ली बहना योजना के लिए सीएम का जताया आभार
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने भूमि-पूजन समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की बहनों को दी गई सौगात के लिये आभार माना। उन्होंने कहा कि बहनों के लिये 10 जून ऐतिहासिक दिवस रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खाते में 1000 रूपये की राशि भेजी गई है। धीरे-धीरे यह राशि बढ़ कर 3000 रूपये प्रतिमाह हो जायेगी। सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिये निरंतर प्रयास किये जाते रहे हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति लायेगी। बहनों को आत्म-निर्भरता की ओर ले जायेगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि बहनों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिनके खाते में राशि नहीं पहुaची है, वे अपने बैंक खातों में केवाईसी एवं डीबीटी अवश्य करा लें।
25 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर युनिट
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में 25 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली क्रिटिकल केयर युनिट का भूमि-पूजन किया। इसका निर्माण दतिया मेडिकल कॉलेज परिसर में किया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट निर्मित हो जाने से दतियावासियों को ब्रेन स्ट्रोक, सर्पदंश और जहर-खुरानी जैसी गंभीर परिस्थितियों में त्वरित उपचार मिल सकेगा। उन्हें अन्यत्र स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। दतिया में ही समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
7 करोड़ की सड़क का भूमि-पूजन
मंत्री डॉ. मिश्रा ने हिनौतिया में 2 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली चिरोल-हिनौतिया सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। आवश्यकता अनुसार सड़कें निरंतर निर्मित की जा रही हैं। डॉ. मिश्रा ने सड़क निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से भी आहवान किया कि वे भी बन रही सड़क की मॉनिटरिंग करें।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines