Bhopal : मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है लगभग 27 दिनों बाद भी मानसून थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून की ऐसी बेरूखी को देखकर लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश होने के कारण प्रदेश में बहने वाली कई नदियां और डैम उफान पर आ गए हैं जिसके कारण कई डैम के गेट खोले जा रहें हैं।
जल भराव से पानी में डूब गयीं कई सड़कें
प्रदेश में बारिश होने से सड़कें पानी में डूब गई हैं इतना ही नहीं कई जगह तो सड़के और रेलवे ट्रैक ही बह गए जिसके कारण आम लोगो का जनजीवन प्रभावित हो चुका है। 14 सितंबर से जारी बारिश के चलते नदियों का वाटर लेवल बढ़ गया। पानी बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए जिसकी वजह से अब निचले इलाके खाली कराए जा रहें है।
ओंकारेश्वर बांध के 22 गेट खोले गए
भारी जल भराव होने से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम के 22 गेट खोले गए हैं जिसकी वजह से नर्मदा का जल स्तर बढ़ गया और ओंकारेश्वर के कई घाट डूब गए। वहीं मोरटक्का में इंदौर- इच्छापुर हाईवे भी ध्वस्त हो गया जिसके कारण लोगो को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
रतलाम में ठप्प हुआ रेलवे ट्रैक
बारिश से रतलाम रेल मंडल में दाहोद के पास एक चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गई जिस वजह से ट्रेन नंबर 12494 दर्शन एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। रेलवे प्रशासन ने रतलाम में पीड़ितों की सहायता के लिए मेडिकल सुविधा उपदलब्ध करा दी है। वहीं अन्य ट्रेनों को अभी रोकने का आदेश है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बहराल रेलवे के सीनियर अधिकारी मामले के जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
4 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
17 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
20 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines