MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उठापठक का दौर भी शुरू हो गया है। ग्वालियर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक युवा नेता ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह कल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आ रहे हैं।
शिवराज सिंह यादव ने छोड़ी कांग्रेस
ग्वालियर जिले के जिला पंचायत सदस्य शिवराज सिंह यादव ने सीएम शिवराज के दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ दी है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि शिवराज सिंह यादव ग्वालियर जिले में कांग्रेस के युवा नेता माने जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य के अलावा शिवराज कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
और पढ़िए –MP में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास, CM शिवराज ने इस दिन सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया
सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे शिवराज
बता दें कि शिवराज सिंह यादव पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा वोटो सें चुनाव जीते थे। उन्होंने अपना इस्तीफा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने अपने पिता पप्पन यादव और जिले के युवाओं के साथ पक्षपात पूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है।
शिवराज के साथ कई लोगों ने छोड़ी कांग्रेस
खास बात यह है कि शिवराज सिंह यादव के साथ कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ी है। शिवराज के साथ 14 सरपंच, 8 जनपद सदस्यों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक लिहाज से शिवराज की पकड़ ग्वालियर जिले में अच्छी मानी जाती है। वह ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस का बड़ा OBC चेहरा माने जाते हैं, उनकी यादव समाज के साथ-साथ OBC वोटर पर मजबूत पकड़ है। ऐसे में उनका उनका इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
और पढ़िए –MP Politics: सीएम शिवराज ने सिंधिया को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों चर्चा में है यह बयान
BJP में हो सकते हैं शामिल
बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह यादव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर के दौरे पर आ रहे हैं। जहां एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ शिवराज सिंह यादव की BJP में शामिल होंने की संभावना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के भी मौजूद रहने की बात कही जा रही है। बता दें कि कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वह करोड़ों की लागत के विकासकार्यों की आधारशिला रखेंगे।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines