MP News: कमलनाथ पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी करेंगे मुलाकात

former cm kamalnath reached bageshwar dham

former cm kamalnath reached bageshwar dham

KamalNath: पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ आज बुंदेलखंड अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज सबसे पहले बागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके अलावा वह पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि कमलनाथ का बागेश्वर धाम जाने का कार्यक्रम पहले से तय था।

कमलनाथ ने की मंदिर में पूजा अर्चना

बता दें कि आज से बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के लिए महायज्ञ शुरू किया है। इसके अलावा वह कन्याविवाह का भी आयोजन करा रहे हैं। जहां कमलनाथ भी छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे। सबसे पहले कमलनाथ ने बागेश्वर में बालाजी के दरबार में पूजा अर्चना की, उन्होंने हनुमान मंदिर में मंगल कामना भी की।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1625008426383441922?s=20&t=0uUgDAwDjHNboz6OjaFABA

कमलनाथ का दौरा अहम

राजनीतिक दृष्टि से कमलनाथ का बागेश्वर धाम दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। क्योंकि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में जानकारों की माने मलनाथ बीजेपी को उसी के राजनीतिक हथियार से मात देने की तैयारी में हैं। क्योंकि कमलनाथ खुद भी अब हिंदुत्व की बात करते हुए बीजेपी को जवाब दे रहे है हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है। वैसे भी कमलनाथ को एक मंझा हुआ राजनीतिक माना जाता है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तेजी से बढ़ी हैं लोकप्रियता

बता दें कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। वह इन दिनों देश में सनातन का बड़ा चेहरा बनते जा रहे हैं। खास बात यह है कि धीरेंद्र शास्त्री ने 13 से 19 फरवरी तक बागेश्वर धाम में धार्मिक आयोजन कर रहे हैं, जिसमें देश के मशहूर और प्रसिद्ध कथावचक भी पहुंचेंगे। इसके अलावा इस आयोजन में 21 कथावचक-भजन गायकों को एक जगह पर इकट्ठा करेंगे। वहीं महाशिवरात्रि पर भी यहां बड़ा आयोजन किया जाएगा।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ