MP News: विपिन श्रीवास्तव। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में FIR दर्ज हो गई है, राजा पटेरिया पर पन्ना के पवई थाने में मामला दर्ज किया गया है, बता दें कि पीएम मोदी पर विवादित बयान देने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
पवई में दर्ज हुआ मामला
राजा पटेरिया पर पवई थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, संजय कुमार खरे नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘जनसभा में धर्म जाति भाषा के आधार पर अल्पसंख्यक दलित आदिवासी समुदाय के बीच घृणा वैमनस्य फ़ैलाने का कार्य प्रतीत हुआ इससे लोग शांति भंग होना पुलिस ने पाया है और इनके खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ हालांकि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करेगी, इस पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।
कमलनाथ भी कर सकते हैं कार्रवाई
वहीं कांग्रेस पार्टी ने राजा पटेरिया के बयान को उनका निजी बयान बताया है, बताया जा रहा है कि इस मामले में अब कमलनाथ भी कार्रवाई कर सकते हैं, कमलनाथ ने राजा पटेरिया के मामले में संज्ञान लिया है, उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी संगठन से मांगी है, बताया जा रहा है कि राजा पटेरिया के बयान पर कांग्रेस संगठन भी सख्त नजर आ रहा है, अगले 24 घंटे में कांग्रेस उन पर कोई कार्रवाई कर सकती है और राजा पटेरिया को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान
दरअसल, दिग्विजय सिंह में सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया ने एक बैठक में सरेआम पीएम मोदी की हत्या की बात कहकर देशभर में सियासत गरमा दी है, पन्ना जिले के पवई रेस्ट हाउस में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक में राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बोल रहे, एक वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कह रहे हैं कि “ये मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, और दलित, आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है, संविधान यदि बचाना है, तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो” हालांकि इसके बाद राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं कि ” हत्या इंदा-सेंस हराने का काम करो, क्योंकि जो जीत होती है वह कार्यकर्ता की होती है, और जो हार होती है वह सेनापति की होती है’
बीजेपी ने किया पलटवार
मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है, सीएम शिवराज ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आई, मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं, संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं, मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेस के लोग, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं यह विद्वेष की है, यह घटना की घृणा आती है कांग्रेस के भाव असली प्रकट हो रहे हैं, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। FIR की जा रही है और कानून अपना काम करेगा’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines