MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत रविदास का भव्य मंदिर निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रदेश में समरसता यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 जुलाई को इस यात्रा की शुरुआत सिंगरौली जिले से करेंगे। यह यात्रा प्रदेश में घूमकर 12 अगस्त को सागर जिले में समाप्त होगी।
तेंदुपत्ता संग्राहकों को देंगे सौगात
सीएम शिवराज 25 जुलाई को संत शिरोमणि रविदास जी समरसता यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली जिले के बैढ़न से करेंगे। इस दौरान सीएम तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका और अन्य सामग्री भी देंगे। शिवराज सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस के साथ ही उपयोगी सामग्री देकर लाभान्वित करने का कार्य किया है। इस क्रम में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, पानी की बॉटल के साथ कुछ जरूरी सामान दिया जाएगा।
46 जिलों से निकलेगी यात्रा
बता दें कि संत रविदास समरसता यात्रा मध्य प्रदेश के 46 जिलों से निकाली जाएगी। जो प्रदेश के 53 हजार गांवों से गुजरेगी। हर गांव से एक-एक मुट्ठी मिट्टी एकत्रित की जाएगी, इसके साथ सभी नदियों से जल संग्रहण भी किया जाएगा। सीएम शिवराज के निर्देश पर यात्रा के लिए संभाग, जिला, विधानसभा और मण्डल स्तर तक टोली बनाई गई हैं। यह यात्रा 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा का समापन कर सागर में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे।
बता दें कि सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से विश्व का सबसे बड़ा संत रविदास मंदिर बनेगा। जो 11 एकड़ जगह में आकार लेगा। सीएम शिवराज का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देना है। इसीलिए पूरे राज्य से पांच यात्राएं निकाली जाएगी। यात्राओं के बीच 244 जन संवाद होंगे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines