हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CM शिवराज कल करेंगे MMSKY पोर्टल का शुभारंभ, कहा-युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी यह योजना

विज्ञापन
cm shivraj singh chouhan

MP News: सीएम शिवराज चार जुलाई को मध्य प्रदेश के युवाओं को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कल सीखों-कमाओं योजना की शुरुआत करेंगे। जिसका लाभ प्रदेश के युवा वर्ग को मिलेगा। जिसकी तैयारियां प्रदेश में शुरू हो गई हैं।

MMSKY पोर्टल का शुभारंभ करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 जुलाई को MMSKY योजना का पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में ग्यारहवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम सभी जिलों में होगा। इस योजना के तहत शिवराज सरकार इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप और नौकरी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा 8 हजार से 10 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

सीएम ने योजना शुरू करने से पहले इसकी समीक्षा बैठक की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को उद्योग उन्मुख नई तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें सहजता से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। यह योजना युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी।’

युवाओं को दी जाए पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘योजना का शुभारंभ कार्यक्रम बेहतर और व्यवस्थित हो। कार्यक्रम में रोजगार-स्वरोजगार की जानकारी दी जाए। पंजीयन फार्म भरने का तरीका समझाया जाए। पंजीयन के बाद प्रोफाइल पूर्ण करने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के आवेदको को समग्र आईडी, शैक्षणिक योग्यता, डिग्री आदि की आवश्यकता होगी।’

कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और उच्च शिक्षा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाए। कार्यक्रम का प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रसारण हो। योजना और कार्यक्रम का विभिन्न प्लेटफार्म से बेहतर प्रचार-प्रसार ‍ किया जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें