हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM शिवराज आज देंगे खास तोहफा

विज्ञापन
shivraj singh chouhan

MP News: मध्य प्रदेश के पांच हजार से ज्यादा शिक्षकों को आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ी सौगात देंगे। सीएम नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे, जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से राजधानी भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह आयोजन भोपाल के बरखेड़ा स्थित सीएम राइज स्कूल में किया जाएगा।

शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 5 हजार 580 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे यह अपॉइंटमेंट लेटर प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान दिए जाने हैं। इस दौरान सीएम शिवराज शिक्षकों से संवाद भी करेंगे और उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह भी शामिल होंगी।

49048 शिक्षकों को मिल चुके हैं नियुक्ति पत्र

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले तीन साल में 49 हजार 048 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। जबकि अभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की आगे भी प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि प्रदेश में 25 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा और कर चुके हैं।

बता दें कि यह पांच हजार से ज्यादा चयनित शिक्षक लंबे समय से नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी शिक्षकों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे।

ये भी देखें: भोपाल: आज MP के हजारों शिक्षकों को मिलेगा तोहफा, सीएम Shivraj देंगे नियुक्ति पत्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें