MP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के आरएसएस पर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कांतिलाल भूरिया के बयान पर सीएम शिवराज ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि RSS देशभक्त संगठन है। वहीं उन्होंने एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर भी निशाना साधा है।
RSS देशभक्त संगठन है: सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘ RSS देशभक्तों का एक संगठन है। संघ से व्यक्ति निर्माण की एक ऐसी प्रक्रिया प्रारंभ हुई कि देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए, तुम क्या संघ का बिगाड़ लोगे? लेकिन मुझे कांग्रेसियों की कुंठा समझ में नहीं आती है। देख लेंगे ए कर्मचारियों अधिकारियों निपटा देंगे मिटा देंगे। ऐसे लोगों को जनता भी निपटा देगी। जिनको वह देख लेने की धमकी दे रहे हैं, आखिर वह भी इंसान है। उनका भी सम्मान है उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।’
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1617398295793393665?s=20&t=8Mjv4087wDYFzp33JOC3EA
एमपी कांग्रेस की कार्यकारिणी सर्कस
वहीं सीएम शिवराज ने कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की कार्यकारिणी थोड़ी है, वो तो सर्कस है। कार्यकर्ता तो कोई बचे ही नहीं, जितने थे सब पदाधिकारी बना लो।कमलनाथ जी अगर सोच रहे हैं कि झूठे वादे करके सत्ता में आ जाएंगे तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी।’
और पढ़िए –MP Nikay Chunav Result: 19 निकायों में काउंटिंग जारी, 9 जगहों पर BJP को बहुमत, 3 पर कांग्रेस
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1617398118206828544?s=20&t=8Mjv4087wDYFzp33JOC3EA
एक ही कार्यकारिणी में पिता-पुत्र
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अद्भुत पार्टी है 150 महामंत्री बना दो 150 को 550 भी कर दो। पॉलीटिकल अफेयर्स जो कमेटी है उसमें तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल हैं। कहीं मां बेटा की पार्टी है और कहीं पिता-पुत्र की पार्टी है, यह कांग्रेस की नियति हो गई है केवल तुष्टीकरण की चल रहा है कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। मैंने कल भी कहा था पुराने वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो लेना देना कुछ है नहीं है। लेकिन जनता इनकी बातों में नहीं आने वाली, कमलनाथ सोच रहे होंगे कि झूठे वादे करके फिर सत्ता में आ जाए। लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें मौका दोबारा नहीं देने वाली।’
बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस में हुए बदलाव के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस में भी बायनबाजी और तेज हो गई है। क्योंकि कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की जो कमेटी बनाई है, उसमें कमलनाथ के अलावा उनके बेटे नकुलनाथ को भी जगह मिली है। जिस पर बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines