हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीएम शिवराज के अधिकारियों को निर्देश, युवाओं को इस योजना से जोड़ना जरूरी, होगा फायदा

विज्ञापन
cm shivraj

MP News: सीएम शिवराज ने चुनावी साल में प्रदेश में कई योजनाएं लॉन्च की हैं। जिनमें ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ योजना भी अहम मानी जा रही है। सीएम ने इस योजना में प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, युवाओं के कौशल उन्नयन और उन्हें आत्म-निर्भर बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर विद्यमान हैं। योजना के अंतर्गत व्यवसायी अपनी इकाइयों में युवाओं को जोड़कर काम सिखाने के लिए आगे आएं।

योजना से युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

शिवराज सरकार की सीखो कमाओ योजना में कंपनियों और सर्विस सेक्टरों को जोड़ा गया है। जहां एमपी के स्थानीय निवासी 18 से 29 साल के 12वीं या उससे कम कक्षा में उत्तीर्ण युवा को 8 हजार रूपये इस योजना के तहत मिलेंगे। आईटीआई में पास को 8 हजार 500 रूपये, डिप्लोमा पास को 9 हजार रूपये और स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को 10 हजार रूपये प्रतिमाह स्टाईपेंड दिया जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की सीखों कमाओं योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। जिसके तहत ही उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बता दें कि योजना के तहत ऐसी कंपनियों को जोड़ा जाएगा जिनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

लॉन्चिंग के बाद से अब तक इस योजना में कई युवाओं को जोड़ा गया है। जबकि सीएम ने अब इसके लिए अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें