हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: शाजापुर में बस और ट्रॉला में आमने-सामने की टक्कर; उत्तर प्रदेश की चार महिलाओं समेत 5 की मौत

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बस और ट्रॉला (बड़ा ट्रक) में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी समेत चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

जालौन से अहमदाबाद जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश जालौन जिले के माधवगढ़ से अहमदाबाद के लिए प्राइवेट बस जा रही थी। तभी उज्जैन के मक्सी मार्ग पर दोंगता के पास सामने से आ रहे एक ट्रॉला से बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर आसपास के लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मक्सी के थाना प्रभारी ने बताया कि तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान राम जानकी, मीराबाई, सुमित्रा देवी, राधा (12) के रूप में हुई है। जबकि एक पुरुष की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि बस में करीब 62 सवारियां थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।

इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

शाजापुर पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान संदीप, अमित, परमात्मा, नीरू, कौश्लया, शीला, पुष्पा देवी, अंजली, काजल, गोपाल, केदार सिंह, गोपाल पोरवाल और राम किलोनी के रूप में हुई है। सभी के परिवार वालों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। उधर पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें