Bhopal News: एमपी में सोमवार को मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। राजभवन में 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बीच मोहन यादव ने सीएम बनने के बाद पहली बैठक में किए गए फैसलों पर अमल करना शुरू कर दिया है। सीएम मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद तेज आवाज में बजने वाले लाउस्पीकर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की बात की थी।
यह भी पढ़ेंः Wather Update: अगले 4 दिन तक घने कोहरे को लेकर IMD का अलर्ट, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी भोपाल में पुलिस प्रशासन ने 619 जगहों से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर हटाए है। वहीं 356 धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाई गई है। भोपाल के 34 थाना क्षेत्र में 462 धार्मिक स्थलों पर बैठक कर प्रशासन की ओर से नियमों को समझाया गया। इसके अलावा लाउडस्पीकर और डीजे पर नजर रखने के लिए 8 दल भी बनाए गए हैं।
नये साल पर 100 से अधिक डीजे की मांग
नये साल पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। इस बार देर रात तक हुड़दंग करने वाले और अराजक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नये साल को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर भी नजर आ रहा है। शहर में हर रोज 6-7 डीजे संचालक अनुमति लेने पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः MP Cabinet: ओबीसी वर्ग के 11 नेता बने मंत्री, लोकसभा चुनाव को देखते हुए हुआ विस्तार, पढ़िए पूरा Analysis
इस बार शहर में 100 से अधिक जगहों पर न्यू ईयर को लेकर डीजे की डिमांड है। इसके अलावा प्रशासन ने आम लोगों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2730395 जारी किया है। वहीं पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस बार शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines