MP News: मध्य प्रदेश में नई शराबनीति के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना मना है, लेकिन नियमों को तोड़ने पर लोग अमादा रहते हैं। राजधानी भोपाल के एक सरकारी कार्यालय में रात होते ही सरकारी कर्मचारी शराब पार्टी करने लगते हैं। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
खाद्य और औषधि कार्यालय में होती है शराब पार्टी
दरअसल, राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स पर स्थित खाद्य और औषधि प्रशासन का मुख्यालय में रात होते ही कुछ कर्मचारी शराब पार्टी करते हैं। मामला तब नजर में आया जब कर्मचारियों का शराब पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ कर्मचारी शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह इस दौरान लैब में महिलाएं भी शिफ्ट में काम करती है।
https://twitter.com/News24_MPCG/status/1685179775994957824?s=20
तकनीकी सहायक निलंबित
वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। जहां वीडियो सामने आने के बाद पार्टी में नजर आने वाले विभाग के तकनीकी सहायक को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान बाहरी लोग भी कार्यालय में पहुंचे थे। ऐसे में यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
बता दें कि खाद्य एवं औषधि विभाग में आम तौर पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी शाम 6 बजे के बाद नहीं होती। लेकिन खाद्य के सैंपल की जांच करने के लिए महिला कर्मचारियों भी रात तक रुकना पड़ा। इसी दौरान कर्मचारी शराब पार्टी करने लगे। जब महिलाओं को कुछ शौर सुनाई दिया तो वह डर गई और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामला सामने आने के बाद कार्रवाई हुई है। जबकि इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि News24 mpcg इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
भोपाल से अमृतांशी जोशी की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines