MP News: शिवराज सरकार के एक मंत्री के भाई पर ग्वालियर में जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश उन्हें कार से कुचलना चाहते थे। लेकिन वह बच गए। फिलहाल मामले में पुलिस को शिकायत कर दी गई है। जिसके बाद जांच की जा रही है।
प्रद्युमन्न सिंह तोमर के भाई पर हमला
शिवराज सरकार में उर्जा मंत्री प्रद्युमन्न सिंह तोमर के भाई बबलू तोमर पर ग्वालियर में जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि बबलू तोमर 16 जून की रात को ग्वालियर के पुरानी छावनी तिराहे पर अपनी होटल के सामने खड़े थे, तभी यह घटना हुई है।
आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि होटल में कुछ लोग पार्टी मनाने आए थे। जहां उनका होटल के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बदमाश होटल से भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जब बबलू तोमर और अन्य होटल स्टॉफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर स्कॉर्पियों चढ़ाने की कोशिश की थी। हालांकि वह किसी तरह से बच निकले। लेकिन बदमाश मौके से बाद निकले। जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुरैना के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मुरैना जिले के रहने वाले हैं। जिनका नाम दिलीप राठौर, प्रवीण राठौड़ ,भूरा उर्फ विजेंद्र राठौर ,भूरा कंसाना, कुलदीप राठौर, संजय राठौर है। इन सभी ने ही हमला किया था। घटना के बाद मंत्री के भाई बबलू तोमर के गार्ड जोगेंद्र पाल की शिकायत पर 6 नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी बदमाश शराब के नशे में थे और होटल में पार्टी मनाने आए थे। इस दौरान वह होटल में हंगामा कर रहे थे। लेकिन जब होटल के स्टॉफ कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने उलटा हमला कर दिया। जिससे विवाद हो गया।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines