MP News: कहते है न कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, देर सबेर अपराधी के गिरेवान तक पुलिस के हाथ पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ शहड़ोल में हुआ है। जहां हजारों किलोमीटर दूर पंजाब में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। जो शहडोल में छुपा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पंजाब के होशियारपुर में प्रेमिका वकील व उसके सीनियर वकील की बहुचर्चित हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने साइबर सेल की मदद से शहडोल से तीन साल बाद पकड़ा है। अब पंजाब से आई पांच सदस्यीय पुलिस टीम उसे गिरफ्तार कर पंजाब ले जाएगी।
2020 में दिया था हत्या को अंजाम
यूपी नोएडा में रहने वाले आशीष कुशवाहा का अन्य कई राज्यों में गैस पाइप लाइन का काम है। साल 2020 में पंजाब के होशियारपुर में फेसबुक के माध्यम से एडवोकेट सिया खुल्लर से उसकी दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोस्ती पहले प्यार और फिर शादी में तब्दील हो गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। लेकिन कुछ समय बाद दोनों की हैप्पी लाइफ में अचानक एक मोड़ आया। पत्नी सिया खुल्लर को आशीष की पहली शादी के बारे में पता लगा तो दोनों में विवाद होने लगा।
दोनों में मकान बनाने को लेकर भी विवाद होने लगा जिस पर एडवोकेट पत्नी सिया खुल्लर के सीनियर एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता पति पत्नी के बीच हुए विवाद में समझौता कराते थे। पत्नी रोज-रोज मकान बनाने की डिमांड कर रही थी। जहां पत्नी के रोज रोज के मकान बनाने की डिमांड से परेशान पति आशीष ने अपने दोस्त सुनील व नौकर कपिल कुमार के साथ मिलकर अपनी पत्नी सिया खुल्लर व उसका सीनियर वकील भगवंत किशोर गुप्ता को रास्ते हटाने का प्लान बनाया।
खाने में मिलाया जहर
22 नवंबर 2020 दीपावली की रात अपने पत्नी के घर उनके सीनियर एडवोकेट गुप्ता व अपने दोस्त दोस्त सुनील व नौकर कपिल कुमार को रात के खाने में बुलाया। जहां वह खाने में प्वाइजन ( जहर ) मिलाया था। जिसे खाते ही उसकी प्रेमिका पत्नी सिया खुल्लर व उनका सीनियर एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता की मौत ही गई। इस हत्याकांड को हादसे में तब्दील करने के लिए आशीष व उसके सहयोगियों ने मिलकर पत्नी सिया खुल्लर को कार के ड्राइविंग सीट में व उनके सीनियर एडवोकेट के शव को बगल की शीट में रखकर कर को एक पेड़ से टकरा कर कार में आग लगा दी और फरार हो गए।
इस तरह हुआ खुलासा
घटना के कुछ दिन बाद में पुलिस ने नौकर कपिल कुमार को पकड़ लिया, तब नौकर ने पुलिस के सामने इस अंधी हत्या का खुलासा किया। इस दौरान मुख्य आरोपी आशीष कुशवाहा व उसका दोस्त सुनील फरार थे। इस दौरान पंजाब पुलिस को साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी आशीष कुशवाहा के एमपी के शहडोल जिले में होने की सूचना मिली। जिस पर पंजाब पुलिस शहडोल पहुंची और आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी आशीष कुशवाहा शहडोल में अपना नाम बदल कर अपनी एक नई प्रेमिका के साथ पटेल नगर में रहता था।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
13 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
16 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines