MP News: जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने फेंका बम, देखें वीडियो
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बाहर एक अज्ञात शख्स द्वारा बम फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस की मानें तो घटना बुधवार शाम की है। हालांकि इन बम धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के बारे में बताते हुए सिविल लाइन के एसएचओ रमेश कौरव ने एएनआई को बताया कि बम कैंटीन के बाहर विस्फोट हुआ था। हमें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने विश्वविद्यालय की कैंटीन के बाहर दो बम फेंके हैं। उन्होंने कहा कि बम विश्वविद्यालय के गेट के बाहर फटे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह बम फटे भी, लेकिन अच्छी बात यह रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बम जहां गिरे वहां कोई मौजूद नहीं था, मामले की जांच की जा रही है।
We received information that an unidentified person hurled two bombs outside the canteen of the university; the bombs exploded outside. No injuries were reported, and the space was unoccupied. We are investigating the matter: Ramesh Kaurav, SHO Civil Line pic.twitter.com/KUTXLmmIRk
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 16, 2023
यूनिवर्सिटी में लगे एक सीसीटीवी में गेट के बाहर से बम फेंकता हुआ एक शख्स साफ देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: