Video: छिंदवाड़ा में बाइक पर युगल ने की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

स्टंटबाजी

बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए

छिंदवाड़ा से शरद पाठक की रिपोर्ट: सोशल मीडिया पर अकसर बाइक सवार चालकों के स्टंट करते वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार छिंदवाड़ा का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युगल बाइक पर पंजाबी गाने पर स्टंटबाजी कर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो वेलेंटाइन डे की बताई जा रही है

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस वीडियो को जांच कर युवक-युवती व उनके साथियों की तलाश का रही है। यह वीडियो वेलेंटाइन डे की बताई जा रही है। स्टंट करते कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। किसी में लड़की बाइक के हैंडल में बैठी है तो किसी में तेल की टंकी पर।

विज्ञापन

 

वीडियो इमलीखेड़ा अंडरपास का है। पुलिस के अनुसार वह इस तरह के वीडियो न बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है।

विज्ञापन

हेल्मेट पहना था

स्टंट करते समय युवक ने तो हेलमेट पहना था लेकिन युवती ने हेलमेट भी नहीं पहना था । आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग अपने शौक के लिए किस हद तक अपनी जान से खेल जाते हैं । इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सिंह का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इन लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की जाएगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ