MP News: देवास से प्रदीप सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के देवास जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां 35 परिवारों के 190 लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। सभी ने पहले मुंडन कराया और उसके बाद नर्मदा में स्न्नान करके घर वापसी की।
पूर्वजों को बताया हिंदू
देवास के नेमावर में 35 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इनका कहना है कि इनके पूर्वज हिंदू ही थे, जिन्होंने ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। लेकिन यह सभी परिवार अपनी कुल देवी की पूजा करते आ रहें थे। जिन्होंने आज अपने पूरे परिवारों के साथ फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है।
यह घर वापसी संतों के सानिध्य में तीर्थ क्षेत्र नेमावर में नर्मदा नदी के तट पर संपन्न हुई। जिसमें संत श्री रामस्वरूप दास जी शास्त्री ने मंत्रोंच्चार कर शुद्धिकरण करवाया। सबसे पहले मुंडन संस्कार हुआ फिर नर्मदा जी में स्नान करवाकर जनेऊ संस्कार हुआ,। इसके बाद हवन में आहुति देकर नामकरण किया गया।
घुमंतू समाज से जुड़े थे लोग
अपने अनुभव साझा करते हुए रामसिंह जी (पूर्व में मोहम्मद शाह) ने कहा कि परिस्थितिवश हमने भले ही इस्लाम स्वीकार कर लिया था। लेकिन आज भी हमारे रक्त में हमारे पूर्वजों का खून दौड़ रहा है जिसने हमको हमारी जड़ों से जोड़े रखा था। इसलिए सभी ने घर वापसी की है। धर्म वापसी करने वालों में 55 युवक और 50 महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह सभी घुमंतू समाज से जुड़े हुए थे। ये सभी लोग मूल रूप से रतलाम जिले के आम्बा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हिंदू धर्म में वापसी करने वाले यह परिवार विधिवत अपनी कुलदेवी की पूजा करते थे। जबकि इनके यहां शादी विवाह की ज्यादातर रस्में भी हिंदू परंपरा के साथ होती थी। वहीं धर्म वापसी के बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
ये भी देखें: Gwalior : सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर फिर विवाद,अज्ञात युवकों ने हटाया टीन शेड और बैरिकेडिंग
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines