हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, इस बार खाद के लिए नहीं होना होगा परेशान

विज्ञापन
farmers of madhya pradesh

MP News: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के किसानों को इस बार खाद की कोई समस्या नहीं होगी। क्योंकि इस बार सरकार अभी से खाद के भंडारण की तैयारियों में जुट गई है। ताकि किसानों को पर्याप्त खाद मिल सके।

10 लाख से ज्यादा खाद का भंडारण

इस बार शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में 10 लाख टन से ज्यादा खाद का अग्रिम भंडारण करने की तैयारी में है। इस बार किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े इसकी भी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार खाद वितरण के लिए पूरे प्रदेश में 254 केंद्र खोलेगी।

31 मई के पहले होगा भंडारण

खास बात यह है कि इस बार खाद का भंडारण 31 मई के पहले कर लिया जाएगा, पिछले कई सालों में सरकार पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में खाद का भंडारण करने की तैयारियों में जुटी है।जबकि निर्धारित स्थानों पर खाद केंद्र खोले जाएंगे ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी भी न हो। फसलों के वक्त बोअनी के समय यूरिया खाद की न हो इसलिए पहले से तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में ऐसा रहा खाद का भंडारण

  • 2018 – 7.23 लाख टन
  • 2019- 7.89 लाख टन
  • 2020-7.91 लाख टन
  • 2021-5.15 लाख टन
  • 2022 – 5.98 लाख टन
  • इस साल लक्ष्य – 10.80 लाख टन

बता दें कि पिछले साल खाद की समस्या को लेकर प्रदेश के की हिस्सों से खबरें आई थी। जहां किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ा था। लेकिन इस बार शिवराज सरकार ने अभी से खाद के लिए तैयारियां कर ली है। इसके निर्देश सहकारिता विभाग को भी दे दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola