MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। पहले उन्होंने तीन दिनों तक राजधानी भोपाल के एक मंदिर में रुककर नई शराबनीति सुनने की बात कही। लेकिन जब नई शराबनीति नहीं आई तो उमा भारती भोपाल से ओरछा आ गई। जहां आज उन्होंने शराब दुकान के सामने गाय बांधी और गायों को चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने नारा दिया। ‘शराब नहीं दूध पीयो’
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में शराब दुकान के सामने गाय बांध दी है। उमा ने गायों को केले और चारा भी खिलाया। उन्होंने नया नारा दिया है- शराब नहीं, दूध पीयो। उमा ने कहा- युवा शराब छोड़कर दूध पिएं। 10 फरवरी को केदारेश्वर महादेव में महूरानी के पास पहली गऊ अदालत लगेगी।
और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा
मधुशाला बंद करो गौशाला खोलो
उमा भारती ने ओरछा से मधुशाला बंद करो, गौशाला खोलो अभियान की शुरुआत की। रामराजा सरकार के दर्शन करने के बाद उमा भारती ने ओरछा में शराब की दुकान के बाहर गायों को चारा खिलाया, जिसके बाद माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ एक तरह से मोर्चा खोल दिया है। उमा भारती ने लोगों से अपील की है कि शराब की जगह दूध पीयो।
सरकार को दी नसीहत।
उमा भारती ने अपनी ही सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि ‘शराब की दुकान यहां से ढाई किलो मीटर दूर आवंटित थी, लेकिन यहां के अधिकारियों ने रोड पर जगह दे दी ताकि ज्यादा राजस्व वसूली हो सके। नियम के हिसाब से रोड से पचास फिट की दूरी पर भी नहीं है। सबके विरोध करने के बावझूद भी यह दुकान नहीं हटी, लेकिन जब मेरी जानकारी में आई तो सरकार ने मेरे कहने पर नोटिस जारी किया।
पूर्व सीएम ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में 18 हजार शराब दुकाने हैं, जिससे 14 हजार करोड़ की रेवन्यू वसूली होती है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यह मान चुके हैं कि नई शराब नीति में कुछ खामियां हैं। मैं सीएम शिवराज सिंह से कहना चाहती हूं कि सेवक की भूमिका को छोड़ दें। क्योंकि अब सरकार को आठ महीने ही बचे हैं, ऐसे में उन्हें शासक की भूमिका में आना चाहिए। क्योंकि शासक की भूमिका से ही जनता को लाभ होता है।’
और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत
बता दें कि इससे पहले उमा भारती भोपाल के पंचमुखी हनुमान मंदिर में तीन दिन डेका डालकर नई शराब नीति में अपनी मांगों को लेकर सरकार को चुनौती दे चुकीं हैं। फिलहाल वह शराब नीति को लेकर अपना रूख स्पष्ट कर चुकी हैं। जबकि अब उमा भारती एमपी से यूपी की तरफ भी रूख करने की तैयारी में हैं। उन्होंने यूपी के मऊरानीपुर में गऊ अदालत लगाने की बात कही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
14 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
15 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
15 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
17 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines