MP Narmadi Ojha Didi Success Story: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार तेजी से पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि वह स्व-सहायता समूह की दीदियों को लखपति बनाएंगे। पीएम मोदी के इस संकल्प मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की योजना के जरिए नर्मदी ओझा ने पूरा कर दिखाया है। नर्मदी ओझा अशोकनगर जिले की ग्राम पिपरेसरा की रहने वाली है।
सफलता की कहानी नर्मदी ओझा की जुबानी
राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्व-सहायता समूह के साथ जुड़कर प्रदेश की कई महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं, और वे समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। बहन नर्मदी ओझा ने बताया कि उनके परिवार में कुल 11 सदस्य हैं और उनके पास कमाई के लिए सिर्फ 10 एकड़ खेती की जमीन है। यह जमीन भी सिंचाई के लिए बरसात पर निर्भर थी। नर्मदी ओझा ने कहा कि इसी बीच उन्होंने स्व-सहायता समूह के बारे में सुना, इसके बाद उन्होंने 12 महिलाओं के साथ मिलकर एक समूह बनाया। इसके बाद उन्हें CIF और RF के पैसे मिले। उन्हें सरकार से आरसेटी के जरिए मुफ्त सिलाई की ट्रेनिंग भी मिली।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मोहन यादव सरकार ने फसलों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
हर महीने की कमाई 40 से 45 हजार रुपये
नर्मदी ओझा ने बताया कि सिलाई से वह हर महीने 5 हजार रुपये कमाने लगी। इसके बाद उन्हें सीएफ के पैसे मिले, जिससे उन्होंने एक गाड़ी खरीदी, उसकी मदद से घर की आमदनी 10 हजार रुपये महीना हो गई। इसके बाद नर्मदी ओझा ने 2 लाख 50 हजार रुपये की सीएफ राशि लेकर अशोकनगर में कांच-एल्युमीनियम की दुकान लगा ली। आज उनकी इस दुकान ने 4 लोगों को रोजगार दिया है। साथ ही अब नर्मदी ओझा हर महीने खुद भी 40 से 45 हजार रुपये कमा रही हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines