MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में इस बार बारिश जमकर हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 19 जिलों में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। बता दें कि आज सुबह से ही कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सीहोर, बैतूल और हरदा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, अशोकनगर व नर्मदापुरम जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
इसके अलावा छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन राजगढ़, बुरहानपुर खंडवा, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास,आगर, गुना व शिवपुरी जिलों में भारी से अति भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर संभागों के जिलों के साथ प्रदेश के अधिकतर जिलों में रेनफॉल एक्टिविटी भी संभावना है। जबकि मौसम विभाग ने वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।
दो से तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने बताया कि अभी प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। क्योंकि प्रदेश में एक ट्रफ लाइन वेस्ट एमपी से गुजर रही है। जिससे बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
33 mins agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
39 mins agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines