MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। आलम यह रहा कि महाकाल मंदिर में भी पानी भर गया। वहीं शनिवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि बैतूल, रतलाम, उज्जैन, आगर में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, सीहोर, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर और देवास जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटे के दौरान नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, बड़वानी, झाबुआ, शाजापुर, मंदसौर और नीमच में 16 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। जबकि छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सागर, बुरहानपुर, हरदा, इंदौर, नर्मदापुरम, रतलाम, सीहोर और विदिशा में भी 16 इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई है।
नदियां उफान पर
लगातार होती बारिश की वजह से नदियां उफान पर आ गई हैं। उज्जैन में झमाझम बारिश के बाद क्षिप्रा नदी उफान पर चल रही है। जबकि नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदीं भी उफान पर आ गई है। ऐसे में नदी के आस-पास बसे गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव हैं। साउथ छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जिससे बारिश हो रही है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश में गुजर रही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
33 mins agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
39 mins agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines