---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाएं संभालेंगी कमान, जानें क्या है मोहन यादव सरकार का प्लान?

MP Mohan Yadav Govt Start Pink Bus: इन पिंक बसों में ड्राइवर से लेकर कंडक्टर सभी महिला ही होंगी। इसके अलावा इसकी सवारी भी महिलाएं ही होंगी।

---विज्ञापन---

MP Mohan Yadav Govt Start Pink Bus: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार लगातार महिला सशक्तीकरण के लिए बिना रुके लगातार काम कर रही है। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोहन यादव सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। अपने इसी मुहिम को मजबूत करते हुए मोहन यादव सरकार पिंक बसें चलाने जा रही है। इन पिंक बसों में सिर्फ महिला ड्राइवर और कंडक्टर काम करेंगी। इसके अलावा इस बस में सिर्फ महिलाएं ही सफर करेंगी। चलिए बस के बारे में और करीब से जानते हैं…

---विज्ञापन---

पिंक बस में क्या है खास?

प्रदेश में चलने वाली यह इन पिंक बसों की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इस बस की ड्राइवर से लेकर कंडक्टर सभी महिला ही होंगी। बस में काम करने वाली इन महिलाओं के लिए ड्यूटी के दौरान ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। वहीं इन बसों में सफर करने वाली सवारी भी सिर्फ महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा इन बसों में पैनिक बटन भी होंगे, जैसे प्रदेश की सिटी बसों में होते हैं। इन बसों की ड्राइवर महिलाओं को पहले खास ट्रेनिंग दी जाएगी, जिस पर कमांड सेंटर द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP की मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, जापानी बुखार से बचाव के लिए फ्री लगवाएं टीका, जानें कब से और कहां?

---विज्ञापन---

कहां चलेगी ये पिंक बसें

यह पिंक बसे राज्य के 16 नगर निगम और 4 नगर पालिकाओं में चलाई जाएंगी, जिसमें शिवपुरी, विदिशा नगर पालिकाओं, भिंड, गुना, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, सिंगरौली, मुरैना, उज्जैन, भोपाल, सतना, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, रतलाम, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, देवास और कटनी नगर पालिका शामिल हैं। बता दें कि इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले से ही 2 पिंक बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में महिला ड्राइवर ही चलाती हैं। इन बसों को चलाने का उद्देश्य प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ाना और महिलाओं के आवागमन को सुविधाजन और सेफ बनाना है।

First published on: Feb 08, 2024 03:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola