MP Mohan Yadav Government Budget: लोकसभा चुनाव के बाद, मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव समाप्त होने के बाद से प्रदेश सरकार अपने अगले बजट की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश के इस बार का बजट बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि मोहन यादव सरकार ने इस बार के बजट के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं। सरकार का कहना है कि जनता के सुझाव से प्रदेश का बजट और ज्यादा प्रभावी होगा। साथ ही जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सकेगा।
जनता से मांगे बजट के सुझाव
प्रदेश के भाजपा विधायक अनिल जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई मोहन यादव की सरकार ने राज्य के बजट के लिए प्रदेश की जनता से बेहतर सुझाव मांगे हैं। विधायक अनिल जैन ने कहा कि राज्य के विकास के लिए बजट पेश किया जाता है। इसलिए बजट में प्रदेश के लोगों का भाग जरूरी है। बजट जैसे बड़े मुद्दों पर जनता से सुझाव मांगना और उन्हें इसमें शामिल करना सरकार की पारदर्शिता और राज्य के लोगों के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
यह भी पढ़ें: ‘कोई भूखा न रहे, अन्न का एक भी दाना बर्बाद न हो’, World Food Day पर CM मोहन ने दिलाया संकल्प
जनता ऐसे भेज सकती है सुझाव
बता दें कि जनता कुछ संभावित क्षेत्र के बारे में अपने सुझाव दे सकती है। जैसे कि उद्योग, सड़क, महिला और बाल विकास, प्रशासनिक सुधार, कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य और रोजगार क्षेत्र में सुधार के बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं। प्रदेश की जनता अपने सुझावों को बजट के लिए अपने सुझाव टेलीफोन, पोस्ट या फिर E-mail के जरिए से सरकार तक पहुंचा सकती है। बता दें कि प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खुद कहा है कि जनता के सुझावों के आधार पर अगले बजट की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
32 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
18 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines