Mohan Yadav Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सूबे की मोहन यादव सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार और फेरबदल अगले महीने जून में होने जा रहा है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 से 30 जून के बीच कभी भी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं और ठीक उसके बाद नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. 2023 में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब मंत्रिमंडल में इतना बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा. इस समय कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 31 सदस्य शामिल हैं.
कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद सिंह की हो सकती है छुट्टी!
इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा कद्दावर नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है. राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि विजयवर्गीय को कैबिनेट से हटाकर राज्यसभा भेजा जा सकता है. वहीं एक और बड़े चेहरे प्रह्लाद सिंह पटेल को केंद्रीय संगठन में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठता के चलते ये दिग्गज नेता कैबिनेट के मौजूदा ढांचे में पूरी तरह सहज नहीं आ पा रहे हैं.
इन मंत्रियों पर भी गिर सकती है गाज
दिग्गजों के अलावा विवादों और खराब परफॉर्मेंस के आधार पर भी कुछ मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है. विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे मंत्री विजय शाह की कुर्सी पर खतरा सबसे ज्यादा है. उनके अलावा पंचायती राज मंत्री राधा सिंह, शहरी प्रबंधन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों सभी मंत्रियों के कामकाज की कड़ी समीक्षा की है, जिसके बाद ही यह फैसला लिया जा रहा है.
इन नए और युवा चेहरों को मिल सकती है जगह
सूत्रों के अनुसार, खाली होने वाले पदों पर जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की तैयारी है. सागर जिले से विधायक शैलेंद्र जैन या प्रदीप लारिया में से किसी एक का मंत्री बनना लगभग तय है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी प्रमुराम चौधरी और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की भी कैबिनेट में वापसी हो सकती है. इसके साथ ही इस बार कुछ नए, युवा और महिला चेहरों को शामिल कर आदिवासी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने पर पार्टी का विशेष जोर रहेगा. कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा.
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
13 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
16 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines