Madhya Pradesh Mining Conclave 2024: मध्य प्रदेश के विकास के लिए राज्य में 2 दिवसीय माईनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में उद्यमियों के समेत भू-गर्भ शास्त्री, वैज्ञानिक, खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, भारत सरकार के खनिज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी में शामिल हुए। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में इस कॉन्क्लेव का समापन सत्र हुआ, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। यहां उन्होंने बताया कि सम्पन्न कॉन्क्लेव में 11 अलग-अलग औद्योगिक संस्थानों की तरफ से राज्य को 19,650 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिला। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। इस संपदा के दोहन के लिए लगातार कोशिशे करते हुए माइनिंग सेक्टर में नए निवेश को पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा।
MOIL का ‘जॉइन्ट वेंचर एग्रीमेंट’
सीएम मोहन यादव ने कहा कि खनिज संपदा की दृष्ट से मध्य प्रदेश पर ईश्वर की कृपा है। सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में MOIL (भारत सरकार का उपक्रम) और मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड के बीच में मध्य खनिज ब्लॉक से जुड़े ‘जॉइन्ट वेंचर एग्रीमेंट’ साइन हुआ है। इस कॉन्क्लेव को सफल आयोजन बताते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि इससे राज्य के खनिज राजस्व में भी 5 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि खनिज के क्षेत्र में पीएम मोदी की कल्पना के अनुसार भारत ग्लोबल लेवल पर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
माईनिंग कॉन्क्लेव में प्रमुख निवेश प्रस्ताव
मध्य प्रदेश सरकार का प्रयास
सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश के साख-साथ मध्य प्रदेश भी विकास के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। यहां किसान कृषि के साथ ही पशुपालन और बाकी सेक्टर में नए प्रकल्प अपना रहे हैं। वहीं माइनिंग सेक्टर में मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। भारत सरकार की तरफ से खनिजों की नीलामी में मध्य प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार खनिज क्षेत्र में निवेश को भरपूर प्रोत्साहन देगी। साथ ही उद्यमियों को सरकार का पूरा साथ मिलेगा। मध्य प्रदेश खनिज क्षेत्र के साथ प्रगति के नए आयामों को छूएगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines