MP Love Jihad Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक बीपीएड की छात्रा से नूर मोहम्मद नामक शख्स ने पहले दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने दो युवको को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जबलपुर में बीपीएड की छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि नूर मोहम्मद नामक शख्स से पढ़ाई के दौरान मुझसे पहले दोस्ती की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके काॅलेज में साथ पढ़ता है। इसके बाद हम अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे और उन्हें पता ही नही चला कि कब उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद एक दिन नूर मोहम्मद ने फोन कर मुझे अपने घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने मेरा वीडियो बना लिया। इसके बाद जब मैंने पुलिस में जाने की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में लव जिहाद, सलीम ने संजू बनकर की शादी, प्रेग्नेंट हुई तो कर दी हत्या
दोस्त ने भी बनाए संबंध
इसके बाद रेप की बात खत्म करने के लिए उसने मुझे अपने दोस्त सत्यम अवस्थी के घर बुलाया। सत्यम ने रेप केस के सैटलमेंट की बात कहकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने माढ़ोताल थाने में मामला दर्ज करवाया और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
दिल्ली में सोनिया ने गंवाई जान
इससे पहले दिल्ली के नांगलोई से लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां भी एक मुस्लिम युवक सलीम ने संजू बनकर पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब सोनिया प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। जब सोनिया से उसका पीछा करने लगी तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी दौरान उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोनिया की जान ले ली और शव को रोहतक के गांव में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
ये भी पढ़ेंः असली या नकली कौन-सा घी खरीद रहे आप, ब्रांडेड के नाम पर काले कारोबार का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines