MP Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरगी नगर में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं और टीचर करीब 40 किमी. दूर एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल पर संगीन आरोप लगाए। एसपी को दी शिकायत में बच्चों और टीचर ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल किशन राय खेड़े उनकी जाॅइनिंग के बाद से ही फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड कर रहे हैं।
एसपी को दी लिखित शिकायत में टीचर और छात्रों ने कहा कि प्रिंसिपल की गंदी हरकतों से वह परेशान हैं। टीचर ने कहा कि इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। पीड़ित महिला टीचर ने बताया कि उन्हें हर नए सत्र में जाॅइनिंग के लिए प्रिंसिपल का अनुमोदन लेना पड़ता है और इसीलिए प्रिंसिपल किशन राय खेड़े शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करते है।
अकेले मिलने बुलाते हैं प्रिंसिपल
12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कहा कि उसने स्कूल में प्राइवेट एडमिशन लिया है और स्कूल में बैठकर पढ़ाई करने के लिए जब उसने प्रिंसिपल से अनुमति मांगी तो वे अकेले मिलने को कह रहे थे। जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचे शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा भी पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः महिला SDM की पिटाई का वीडियो वायरल, बुलडोजर लेकर पहुंची थीं; बाल नोचकर जमीन पर पटका
शिक्षा विभाग करें कार्रवाई
स्कूल टीचर और छात्रों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें और दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ शिक्षा विभाग भी कार्रवाई करें। छात्रा और टीचर की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वहीं मामले में एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने कहा कि प्रिंसिपल के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः 16 बीमारियों से जूझ रहे लालू यादव की अब कैसी हालत? रोहिणी ने शेयर की ताजा तस्वीरें
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
23 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines