PM Mitra Park In Badnawar: कपड़ा मिलों की पहचान रहा इंदौर अब रेडीमेड गारमेंट का हब बनने जा रहा है। इंदौर से 110 किमी दूर बदनावर के पास पीएम मित्र (Pradhan Mantri Mega Integrated Textile Region and Apparel) पार्क प्रोजेक्ट में गुजरात और कोलकाता की दो कंपनियों ने 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने में रुचि दिखाई है।
इनमें से एक गुजरात की अरविंद मिल कंपनी है, जो कि कपड़ा निर्माण की इकाई लगाने की तैयारी में है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जमीन का निरीक्षण भी किया है, कोलकाता की एक अन्य कंपनी भी यहां होजयरी के कई बड़े ब्रांड के लिए होजयरी कपड़ों के निर्माण का प्लांट भी लगाएगी।
मुंबई-सूरत पर कम होगी निर्भरता
बदनावर पीएम मित्र पार्क में देशभर की 22 छोटी-बड़ी कंपनियां निवेश करना चाहती हैं। कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण भी कर लिया है। इस निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही। कपड़ा कारोबारियों की मुंबई और सूरत पर निर्भरता कम होगी।
1600 करोड़ से बन रहा पार्क
पीएम मित्र पार्क दो हजार एकड़ में प्रस्तावित है। इसकी लागत 1600 करोड़ के करीब है। एमपीआइडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि पीएम मित्र पार्क में एप्रोच रोड और वाटर लाइन का काम पूरा कर लिया गया है।
अगले ढाई साल में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। पीएम मित्र में अब तक जिन 22 कंपनियों ने विजिट किया है। उनके द्वारा यहां 9462 करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना है। इससे करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
क्या है PM मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क
पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क मोदी सरकार का अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इंदौर सहित देशभर में ऐसे सात टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल 2023 को पहले टेक्सटाइल पार्क का शुभारंभ हुआ है।
मार्च 2023 में तमिलनाडु और कर्नाटका में इस पार्क का शुभारंभ किया गया। इन मेगा इंटिग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क में कपड़ा निर्माण से लेकर उनकी मार्केटिंग, डिजाइनिंग और एक्सपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।
ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल को अच्छे इलाज का केन्द्र बनाएं, MP उप मुख्यमंत्री शुक्ल का कड़ा निर्देश
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines