MP High Court: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध, दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। जिसके खिलाफ पति ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं माना जाएगा। इसलिए कोर्ट ने पति को राहत देते हुए उसके खिलाफ धारा 377 का केस निरस्त कर दिया। हालांकि, पति पर दहेज के लिए परेशान करने का ही केस चलेगा।
‘अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं’
जबलपुर हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं है। पत्नी की इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक यौन संबंध और मारपीट क्रूरता है। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ पति के खिलाफ धारा 377 का केस निरस्त कर दिया। अब पति पर सिर्फ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चलेगा।
आखिर क्या है मामला?
ग्वालियर जिले के सिरोल रहने वाले एक युवक के खिलाफ सिरोल थाने में उसकी पत्नी ने दहेज मांगने और अप्राकृतिक यौन संबंध की FIR कराई थी। इसके बाद पति ने इस मामले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस याचिका में युवक ने पत्नी होने का हवाला देकर अप्राकृतिक यौन संबंध और दहेज केस निरस्त करने की मांग की थी। पति की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने अलग-अलग मामलों का हवाला दिया और फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि बालिग पत्नी के साथ किया गया यौन संबंध बलात्कार या अप्राकृतिक सेक्स की श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए पति के खिलाफ सिर्फ दहेज उत्पीड़न का मामला चलेगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेगी राहुल गांधी की Team 50, जानिए क्या है मास्टर प्लान
क्या है धारा 377?
भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ एक अपराध है। इस धारा के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पुरुष, महिला या जानवर के साथ ‘प्रकृति के विरुद्ध’ यौन संबंध बनाता है, तो उसे 10 साल से लेकर आजीवन कारावास का प्रावधान है। इसके साथ ही अर्थदंड भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
48 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines