भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन विस्फोट मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस ट्रेन विस्फोट मामले में एक आदेश जारी किया है। जिसमें कोर्ट ने कहा कि इस केस के नाबालिग आरोपी के मामले की सुनवाई का अधिकार NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की स्पेशल कोर्ट का नहीं, बल्कि किशोर न्याय बोर्ड के पास है। साल 2017 में हुए इस हमले को 8 साल पूरे हो चुके हैं। हाई कोर्ट ने टिप्पणी भोपाल जिला कोर्ट द्वारा मांगी गई सलाह के जवाब में की है।
हाई कोर्ट ने क्या कहा?
दरअसल, भोपाल के जिला अदालत ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में रेफरेंस भेजकर नाबालिग आतंकी के मामले की सुनवाई के लिए अदालत के चयन को लेकर एमपी हाई कोर्ट से मार्गदर्शन मांगा था। इस पर एमपी हाई कोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की बेंच ने कहा कि आरोपी के साथ अब भले ही वयस्क की तरह व्यवहार किया जाए, लेकिन उसके मामले की सुनवाई का अधिकार सिर्फ किशोर न्याय बोर्ड के पास ही है। इसलिए किशोर न्याय बोर्ड में ही नाबालिग आरोपी की सुनवाई जारी रहेगी। इस दौरान बेंच ने टिप्पणी की कि फिलहाल इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और NIA अधिनियम 2008 दोनों ही लागू हैं। लेकिन जुवेनाइल जस्टिस एक्ट किसी भी कानून पर अधिक प्रभावी है।
यह भी पढ़ें: पति के पास वापस जाने को राजी नहीं ये 9 पाकिस्तानी बहुएं, ले रही बच्चों की आड़
मार्च 2017 में हुआ था विस्फोट
मालूम हो कि मार्च 2017 में शाजापुर जिले के जबड़ी स्टेशन पर भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे। इस ट्रेन ब्लास्ट मामले में NIA ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक नाबालिग था। NIA ने आरोपी नाबालिग आतंकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines