MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। सिवनी जिले में तेज बारिश से केवलारी ब्लॉक में खरपडियां गांव में 5 लोग वैनगंगा नदी के टापू पर आज सुबह फंस गए। जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला गया है। वहीं नरसिंहपुर जिले में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से कई ट्रेनों का भी रूट डायवर्ड करना पड़ा है। जबकि नदी नाले भी उफान पर हैं।
आठ घंटे तक फंसे रहे पांच लोग
सिवनी जिले के केवलारी ब्लॉक में खरपडियां गांव में 5 लोग वैनगंगा नदी के टापू पर आज सुबह फंस गए। जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। जिनमें से एक को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। जो पेड़ का सहारा लेकर सुबह से खड़ा हुआ था। बाकी 4 लोगों सुरक्षित जगह पर टापू पर हैं जिन्हें NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग मवेशी चराने गए हैं। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे ये टापू में फंस गए। मौके पर केवलारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1674020384151044099?s=20
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट
मामले में सीएम शिवराज भी एक्टिव है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सिवनी जिले के केवलारी ब्लॉक में वैनगंगा की बाढ़ में फंसे युवक को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक टापू पर फंसे 4 अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मैं लगातार मौके पर उपस्थित कलेक्टर और रेस्क्यू ऑपरेशन के अधिकारियों के संपर्क में हूं।’
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सवाधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
21 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines