---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी और गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान, पढ़े IMD का अलर्ट

मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम बना रहने का अनुमान है। तापमान में एक से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से अब असर दिख रहा है।

---विज्ञापन---

MP Weather: मध्य प्रदेश में होली से गर्मी का असर ज्यादा होने लगेगा। अगले 2 दिन में पारा 37-38 डिग्री तो रात में 19-20 डिग्री के आसपास हो सकता है, लेकिन अगले हफ्ते से प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को खजुराहो में 39.4°C का तापमान दर्ज किया गया।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं पड़ोसी राज्यों से गर्मी ला रही हैं, जिससे मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।

---विज्ञापन---

होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

होली के बाद गर्मी और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मार्च के अंत में भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • उज्जैन में 17 डिग्री, जबलपुर में 17.4 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री, इंदौर में 19.9 डिग्री और भोपाल में  21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर सबसे ठंडा रहा।
  • आंवरी (Ashoknagar) में 13.7 डिग्री, पचमढ़ी (Narmadapuram) में 14.1 डिग्री, मंडला में 14.7 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मार्च में मौसम का असर

एमपी में इस बार इंदौर, भोपाल और उज्जैन में दिन का टेंपरेचर 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। जबलपुर में दिन में गर्म और रात में ठंड रहती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में होली पर 6 जिलों में बदलेगा मौसम, गिर सकता है पारा, जानें IMD का अपडेट

First published on: Mar 15, 2025 09:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola