मध्य प्रदेश में होली पर 6 जिलों में बदलेगा मौसम, गिर सकता है पारा, जानें IMD का अपडेट

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार गर्म हवाएं स्पीड पकड़ रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से अब डेली लाइफ पर भी असर दिख रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने होली पर मौसम बदलने की संभावना जताई है।

MP Weather News

MP Weather News

विज्ञापन

MP Weather News: मार्च महीने में सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। बता दें, मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन डिवीजन सबसे ज्यादा गर्म रहे। जबकि नर्मदापुरम-जबलपुर डिवीजन में भी पारा बढ़ गया। ऐसा ही मौसम अब आगे भी बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को इंदौर डिवीजन का धार सिटी सबसे गर्म रही। यहां दिन का टेम्परेचर 39.1 डिग्री रहा। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रतलाम में 38.5 डिग्री, खजुराहो में 38.4 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री, दमोह में 37.5 डिग्री, मंडला, शिवपुरी-सिवनी में 37.2 डिग्री और सागर में पारा 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, रात में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर-उज्जैन सबसे गर्म हैं। यहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा। जबलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर अगले 1-2 दिन में देखने को मिलेगा। जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन

मार्च में टूट चुका है ठंड का रिकॉर्ड

ठंडी हवा चलने से प्रदेश में 4 दिन तक काफी ठंड रही। इससे भोपाल समेत कई सिटी में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा। कई शहरों में कोल्ड वेव चली, जबकि रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंचा। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, मलाजखंड और नौगांव जैसे छोटे शहर सबसे ठंडे रहे, लेकिन अब पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। फिलहाल, बर्फीली हवा का असर अब कम है।

अगले 2 दिन का मौसम

  • 12 मार्च- भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई। रात में भी पारा बढ़ा रहा।
  • 13 मार्च को दिन के पारे में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे

मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, चंबल, शहडोल और सागर डिवीजन के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम डिवीजन भी गर्म रहेंगे।

मार्च में तीनों मौसम का असर

मध्य प्रदेश में इस बार भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है जबकि रात में 10 से लेकर 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है।

विज्ञापन

भोपाल में तेज गर्मी के साथ वर्षा

भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ