MP Cabinet Minister Vijay Shah Unique Stick: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह हमेशा ही अजीबोगरीब कारनामे और अनोखे फैसले के लिए चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने ऐसा ही एक ऐलान किया है। मंत्री विजय शाह खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा के बुजुर्गों के लिए एक ऐसा नायाब तोहफा लेकर आए हैं, जो उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई है। दरअसल, मंत्री विजय शाह यहां बुजुर्गों को एक अनोखी छड़ी देने वाले हैं, जो कि काफी एडवांस टेक्नोलॉजी से बनी होगी।
हरसूद विधानसभा में सर्वे का निर्देश
मंत्री विजय शाह की तरफ से बुजुर्गों को दी जाने वाली ये खास छड़ी जादू की छड़ी की तरह काम करेगी, जिसके साथ बुजुर्ग खुद की आत्मरक्षा कर सकेंगे। इस छड़ी में फ्लैशलाइट, FM रेडियो और परेशानी में सायरन बजने जैसी सुविधाएं रहेंगी। इसके लिए मंत्री विजय शाह ने कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के सीईओ से मुलाकात की और हरसूद विधानसभा में सर्वे कर 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों के आंकड़े निकालने का निर्देश दिया। इसके बाद इन बुजुर्गों को मंत्री शाह की तरफ से ये खास छड़ी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में गर्मी-सर्दी का अटैक, इन शहरों का तापमान 30 से ज्यादा, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट
‘बड़े काम की है ये छड़ी’
मंत्री विजय शाह ने खुद खंडवा कलेक्ट्रेट में इस जादुई छड़ी का डेमो दिया है। उन्होंने बताया कि एक छड़ी में कई गुण हैं, जो बुजुर्गों के सहारे के तौर पर काम करेगी। इस छड़ी में लगी फ्लैशलाइट अंधेरे में बुजुर्गों को रोशनी प्रदान करेगी। इतना ही नहीं, इसमें लगा हुआ FM रेडियो बुजुर्गों को उनके दौर की याद दिलाएगा, जिसमें वे अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे। वहीं, इस छड़ी में सायरन भी लगा हुआ है, किसी भी आपातकाल में बुजुर्ग सायरन बजाकर खतरे की जानकारी अपने करीबियों को दे पाएंगे। अभी भी इसके कई गुण छिपे हुए हैं। छड़ी के ऊपर सहायता के तौर पर मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा।
कैसे मिलेगी ये अनोखी छड़ी
इस छड़ी के लिए बुजुर्गों को अपने जिला में रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। पंजीकरण करने के बाद इन बुजुर्गों को यह छड़ी फ्री में दी जाएगी। इसके लिए कार्य योजना बनाने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines