MP Gwalior Journalist Committed Suicide: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक पत्रकार ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। पत्रकार ने बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मौत को गले लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर GRP और RPF पुलिस पहुंच गई और पत्रकार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस को पत्रकार की जैकेट की जेब में एक पर्ची मिली है।
झेलम एक्सप्रेस के सामने कूदकर की आत्महत्या
यह घटना सिटी सेंटर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हुई है। आत्महत्या करने वाले पत्रकार की पहचान वेंकटेश भार्गव के रूप में हुई है, जो ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया के पास का रहने वाला था। वेंकटेश एक प्राइवेट टीवी चैनल में संवाददाता था। पुलिस ने बताया कि पत्रकार वेंकटेश भार्गव ने बुधवार को सिटी सेंटर के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर भोपाल से आ रही झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि झेलम एक्सप्रेस के ऑटो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, युवक ट्रेन के नीचे रौंदा जा चुका था।
जैकेट की जेब में मिली पर्ची
ट्रेन को रोकते ही ऑटो पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी GRP और RPF पुलिस को दी। सूचना मिलते ही GRP और RPF पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पत्रकार वेंकटेश की जैकेट की जेब में एक पर्ची मिली है, जिस पर उसका नाम, घर का पता, पिता और भाई का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। इसके अलावा, उसकी जीन्स की जेब में आधार कार्ड रखा था। पत्रकार ने आत्महत्या क्यों की? इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: इंदौर: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सब इंस्पेक्टर को मारे थप्पड़; साथी बनाते रहे वीडियो
पत्रकार का आखिरी वीडियो
वेंकटेश ने 18 अगस्त 2024 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस 15 सेकंड के वीडियो में वेंकटेश कहते हुए दिख रहे हैं कि “आपको पता है, दुनिया की सबसे अच्छी बात क्या है? इस दुनिया में जहां पर हम रहते हैं, सबसे अच्छी बात ये है, हम चाहे या न चाहे, एक दिन आपको मरना है और मरना ही पड़ेगा।”
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
9 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
9 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
10 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
13 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines