मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बहू ने अपनी 70 साल की सास के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बहू अपनी सास के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए ले जा रही है। क्योंकि महिला की सास अपने बेटे को मायके वालों से बचाना चाहती थी। बेटे की मां अपनी बहू से बहुत परेशान थी, क्योंकि मां को बहू के द्वारा जान से मारने का खतरा मंडरा रहा है।
बहू वृद्धाश्रम भेजने के लिए कर रही थी मजबूर
बता दें, कार स्पेयर की दुकान चलाने वाले विशाल बत्रा और उनकी मां (70 वर्ष) सरला बत्रा ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहू के ससुराल वालों ने हमारे घर में घुसकर हमला किया है। पीड़ित मां ने बताया कि यह कोई छोटी बात नहीं है, इसमें हमारे बेटे की जान को खतरा है। पीड़ित मां ने बताया कि बहू उसे वृद्धाश्रम भेजने पर जोर दे रही थी। इसी को लेकर घर में काफी बवाल मचा हुआ है।
ससुर ने दामाद के साथ की हाथापाई
बता दें, पीड़िता ने बताया कि उनकी बहू ने 1 अप्रैल की दोपहर को फोन करके अपने पिता को बुलाया। साथ में उनके अपने बेटे नानक कोहली और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर ससुर ने दामाद को थप्पड़ मार दिया। सीसीटीवी वीडियो के अनुसार, विशाल बत्रा को उनके घर के अंदर आते हुए देखा गया है। उनकी बहू, जो पहली मंजिल में रहती थी, वो नीचे आई और अपनी सास को घसीटकर ले गई और पिटाई करते हुए दिखाई दी।
सास ने बताया कि बेटे के ससुराल वालों ने घर के बाहर जबरदस्ती खींचकर ले गए और पिटाई की। इसके बाद पड़ोसियों ने आकर उन्हें बचाया और यह मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में विशाल बत्रा ने पुलिस स्टेशन जाकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। उसके साथ ही आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के भाई ने थाने में उनकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी है। बहू के मायके वालों ने घर पर कब्जा कर लिया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
विशाल बत्रा ने यह भी बताया कि पुलिस ने शुरू में मदद करने में आनाकानी की, लेकिन बाद में एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गए, जिसके बाद डीएसपी ने उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें– संगीत विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines