Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों को मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार, 9 नवंबर को इंदौर में सिंगल क्लिक के जरिए 1961 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर किए। इसमें 1573 करोड़ लाडली बहना योजना, 55 करोड़ गैस रीफिलिंग सब्सिडी और 333 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के शामिल हैं।
लाडली बहना योजना जून 2023 में शुरू हुई थी। पहले हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे, लेकिन अगस्त में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। एमपी की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 18 किश्तों में यह राशि मिल चुकी है।
18 हजार 984 करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लि वरदान साबित हो रही है। उनके आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत सुधार हो रहा है। परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में लाडली बहना योजना के लिए 18 हजार 984 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
लाडली बहनों को मिलेगा आवास
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इसमें 23 से 60 साल के बीच की पंजीकृत महिलाओं को हर माह 1250 रुपए दिए जाते हैं। सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए आवास और गैस सब्सिडी योजना भी शुरू की है। जिन लाड़ली बहनों को के नाम गैस कनेक्शन है। उन्हें 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाता है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राइसिकल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की कई कार्यक्रम में जाने का मौका मिलता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने से मन खुश हो जाता है।
सीएम मोहन ने कहा कि पुण्य पाने के लिए मृत्यु लोक में हमारा जन्म होता है, लेकिन यहां काम करने के लिए हमारे दिव्यांगजनों को भी पूरा मौका मिलना चाहिए। हमारे लिए तो अभी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए खुश होने का समय है। रामभद्राचार्य जी को अभी भी सारे अध्याय याद है।
सीएम मोहन ने इंदौर प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतना अच्छा मौका उपलब्ध करवाया, हमने अपने आरक्षण में भी इस बात की गुंजाइश रखी है कि 33 प्रतिशत आरक्षण बहनों के लिए है। सभी प्रकार के नौकरियों में आपके हितों का ध्यान रखते हुए सरकार सब प्रकार का प्रोत्साहन देगी।
ये भी पढ़ें- ‘हमारा देश आने वाले समय में सुपर पॉवर इकोनॉमिक के तौर पर होगा स्थापित’, बोले MP उप मुख्यमंत्री शुक्ल
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
9 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines