हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP GIS: पहले दिन राज्य को मिले 22.50 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्ताव, इस सेक्टर ने मारी बाजी

MP GIS First Day Rs 22.50 Lakh Crores Investment Proposals: मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में पहले दिन राज्य को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।

विज्ञापन

MP GIS First Day Rs 22.50 Lakh Crores Investment Proposals: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ का शुभारंभ किया गया। इस समिट में पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव समेत देश-विदेश से उद्योग जगत के कई नामचीन लीडर्स शामिल हुए। एमपी का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का पहला दिन काफी बेहतरीन साबित हुआ। समिट के पहले दिन राज्य को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले और MoU साइन हुए। इससे राज्य में 13 लाख 43 हजार 468 नए रोजगार मिलेंगे।

“मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में GIS 2025 का ऐतिहासिक शुभारंभ”

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज शुभारंभ करने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गईं 18 नयी पॉलिसी लॉन्च कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश-विदेश के प्रमुख… pic.twitter.com/FsqWaQf2k5

विज्ञापन

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में लाखों का निवेश

आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का दूसरा दिन है, आज भी इस समिट में लाखों रुपये के करोड़ MoU साइन किए जाएंगे। समिट के पहले दिन रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 5.21 लाख करोड़ से अधिक रुपये का निवेश प्रस्ताव मिला और MoU साइन किए गए हैं। इससे 1,46,592 करोड़ रोजगार मिलेंगे। वहीं, DIPIP में 4,94,314 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 3,04,775 नए रोजगार पैदा होंगे। इसके अलावा, शहरी विकास और आवास में 1,97,597 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव है, जिससे 2,31,376 रोजगार पैदा होंगे।

करोड़ो के MoU साइन

GIS के पहले दिन में टूरिज्म सेक्टर में 64,850 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 1,23,799 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 64,174 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 1,83,144 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही NHAI के साथ एक लाख करोड़ का MoU साइन हुआ। इस MoU के तहत 4010 किमी सड़क प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MP GIS: ‘इस राज्य में निवेश करना बुद्धिमानी’; जानिए क्या बोले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आए उद्योगपति

7 कंपनियों ने किया MoU साइन

इस समिट में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की 7 कंपनियों ने राज्य के साथ 3 लाख 71 हजार 200 करोड़ रुपये का MoU साइन किया है। GIS में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि अडाणी ग्रुप मध्य प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है। आने वाले दिनों में कंपनी राज्य में एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ये निवेश सीमेंट, खनन और ऊर्जा क्षेत्र में होगा। इससे साल 2030 तक एक लाख 20 हजार नए रोजगार पैदा होंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola