MP GIS: 'इस राज्य में निवेश करना बुद्धिमानी'; जानिए क्या बोले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आए उद्योगपति

MP Global Investors Summit: मध्य प्रदेश में आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में देश-विदेश के नामचीन उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में निवेश करने को बुद्धिमानी बताया।

MP Global Investors Summit (2)

MP Global Investors Summit: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राज्य सरकार की 18 नई उद्योग नीतियां का भी अनावरण किया गया। इन नई नीतियों के साथ राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई उड़ान देने की कोशिश की है। वहीं, इस समिट में शामिल देश-विदेश के नामचीन उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश सरकार की नई नीतियों और राज्य के औद्योगिक वातावरण की तरीफ की है।

विज्ञापन

GIS में मेक इन इंडिया

विज्ञापन

जहां अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने MP GIS में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश 1 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। जिसमें से 50 हजार करोड़ रुपये का इंवेस्ट पहले ही किया जा चुका है। वहीं, गोदरेज इंडस्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां निवेश करना बुद्धिमानी का काम है।

विज्ञापन

MP में विकास की अपार संभावनाएं

ITC के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी सेक्टर्स बिजनेस के लिए विकास की अपार संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र का पावर हाउस है। वहीं, अवादा ग्रुप के फाउंडर और चेयरमेन विनीत मित्तल ने कहा कि हृदय प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं नजर आती हैं। आज यह सिर्फ एक इंवेस्ट समिट नहीं है, निवेश का एक बेहतरीन मौका है। कंपनी मालवा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ के निवेश करेगी और सोलर विंड पॉवर प्रोजेक्ट लगाएगी।

विज्ञापन

सरकार से मिल रहा भरपूर सहयोग

सागर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में 5 सेक्टर में तेजी से काम कर रहा है। इसमें से एक सोलर सेक्टर है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। इस राज्य में बिजली और पानी की कमी नहीं है। राज्य सरकार से हमें सरकार से भरपूर सहयोग उद्योगपतियों को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ