MP Principal Arrest For Obscene Chat With Girl Students: मध्य प्रदेश के गंज बासौदा से शिक्षक और छात्र के बीच ज्ञान भरे पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल का प्रिंसिपल अपनी ही छात्राओं से अश्लील चैट करता था। प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सामने आए चैट के स्क्रीनशॉट्स
यह शर्मनाक मामला गंज बासौदा के विदिशा के कुल्हार हाई स्कूल का है। स्कूल की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अश्लील चैट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल पिछले लंबे समय से उनके साथ आपत्तिजनक चैट कर रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चैट के स्क्रीनशॉट्स सामने आने के बाद मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत से गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों को लगाई आग; पुलिसकर्मी घायल
आयोग की मांग के बाद इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सामने आए सबूतों के आधार पर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। छात्राओं के बयान कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्राओं की सुरक्षा का सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए नियुक्त किया गया एक शिक्षक इस तरह की हरकतें कर सकता है? यह मामला समाज के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines