Former SDM Nisha Bangre Resigned Congress: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल विधानसभा चुनाव के समय अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पूर्व SDM निशा बांगरे का अब राजनीति से मन उठ गया है। पिछले कुछ दिनों से निशा बांगरे मध्य प्रदेश सरकार से अपनी नौकरी वापस मांग रही है। इसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व SDM निशा बांगरे अब राजनीति को अलविदा कह सकती हैं। ऐसे में इसी बीच पूर्व SDM निशा बांगरे ने रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
निशा बांगरे का कांग्रेस से इस्तीफा
निशा बांगरे का कांग्रेस से इस्तीफा देना कई सारे सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस से निशा बांगरे का इस्तीफा देना यह साफ नहीं करता है कि वह राजनीति की दुनिया को छोड़ेगी या फिर किसी पार्टी में शामिल होगी। बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की टिकट से लड़ने के लिए निशा बांगरे ने अपने SDM के पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन नामांकन करने की तारीख बीतने के बाद अपना इस्तीफा मंजूर हुआ। इसकी वजह से वह कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाई। इसके बाद वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर लड़ने का इंतजार कर रही थी, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। कुछ ही दिनों पहले ही निशा बांगरे को कांग्रेस ने मुख्य प्रवक्ता बनाया था। इसके बाद से निशा बांगरे का 6 महीने के अंदर ही राजनीति से मोहभंग हो गया है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नकुलनाथ पर तंज, बोले- उनके लिए छिंदवाड़ा सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट
निशा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
इस्तीफा देते हुए निशा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि ‘कांग्रेस में नारी के सम्मान के लिए कोई जगह नहीं है।’ उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के अंदर मध्य प्रदेश में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया है कि वह कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में बड़े स्तर पर काम करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने मेरी योग्यता को ही अयोग्यता बना दिया। इसलिए वह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
7 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
7 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
9 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines