हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'नरेंद्र मोदी के घर पर कब्जा कर लेगी जनता...' कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल

Sajjan Singh Verma on PM Modi: मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को बांग्लादेश के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदीजी एक दिन जनता आपके भी घर पर कब्जा कर लेगी।

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी

Sajjan Singh Verma on Bangladesh: बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत में शरण लेनी पड़ी। उन्हें वहां जान का खतरा था। इस बीच आज मोहम्मद यूसुफ की अगुवाई में 18 सदस्यों वाली अंतरिम सरकार शपथ लेने जा रही है। इस बीच भारत में विपक्ष के नेता लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। बुधवार को एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि बांग्लादेश की तरह भारत में भी एक दिन लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर धावा बोल देंगे।

कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी उस समय की है जब बांग्लादेश में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को राजधानी ढाका में शेख हसीना के घर पर तोड़फोड़ की थी। यह घटना शेख हसीना के पीएम आवास से निकलने के कुछ घंटे बाद हुई। सज्जन सिंह वर्मा इंदौर नगर निगम में कथित घोटालों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

नरेंद्र मोदीजी याद रखिए…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शेख हसीना और उनकी सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग उनके खिलाफ हो गए और भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी। एमपी की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके सज्जन सिंह ने कहा नरेंद्र मोदीजी याद रखिए, एक दिन आपकी गलत नीतियों के कारण लोग प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएंगे और उस पर कब्जा कर लेंगे। यह हाल ही में श्रीलंका और अब बांग्लादेश में हुआ है। अब अगली बारी भारत की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Video: बांग्लादेश से आई मदद की गुहार…, दिल्ली के संसद भवन में गूंजा मुद्दा

कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी

सज्जन सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई। वर्मा की टिप्पणी से नाराज भाजयुमो ने उनके खिलाफ राष्ट्र विरोधी भाषा के लिए मामला दर्ज करने की मांग की है। भाजयुमो इंदौर शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने एमजी रोड पुलिस स्टेशन में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इस प्रकार की टिप्पणियों सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं। बता दें कि कल ही पूर्व केंद्रीय और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था जो कुछ पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी से लेकर सलमान खुर्शीद तक, बांग्लादेश हिंसा पर देश में छिड़ा सियासी संग्राम!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola