मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न होते ही ग्वालियर में बसपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, तनावपूर्ण माहौल में भारी पुलिस फोर्स तैनात

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के दौरान हुई इस वारदात के बाद बीएसपी प्रत्याशी सुरेश बघेल और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं।

image - 2023-11-17T223334.416

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर ग्रामीण से विधानसभा प्रत्याशी सुरेश बघेल बीएसपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपनी चुनाव प्रचार के वाहनों के साथ जा रहे थे। तभी उनके ऊपर हमलावरों ने हमला कर दिया उनके सभी वाहनों को तोड़ दिया।

धरने पर बैठे प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव के दौरान हुई इस वारदात के बाद बीएसपी प्रत्याशी सुरेश बघेल और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बीएसपी प्रत्याशी का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर ने उनके ऊपर यह हमला कराया है साहब सिंह गुर्जर भी ग्वालियर ग्रामीण से विधानसभा प्रत्याशी हैं। और कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि यह घटना नौगांव स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 93 के बाहर की है। जहां बीएसपी प्रत्याशी अपनी चार गाड़ियों के काफिले के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उनके वाहनों पर लाठी डंडा सरिया से हमलावरों ने हमला बोल दिया। और उनके वहां पर भी पथराव कर दिया।जिससे उनके वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई लोग घायल भी हो गए।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

इस मामले के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।  वहीं इन लोगों द्वारा बूथ कैपचरिंग भी की जा रही है जिसके बाद उन्होंने कहा कि दोबारा मतदान करना चाहिए। यहां पर वोटिंग दोबारा होनी चाहिए उन्होंने कहा कि उनको और यहां के आसपास के मतदाताओं को साहब सिंह गुर्जर के गुंडो से जान का खतरा है।

पूर्व विधानसभा के बाई के बगीचा इलाके में फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे है। वहीं आरोपी वीडियो में कई राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे है, यदि पुलिस बीच-बचाव नहीं करती तो बड़ी घटना घट सकती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ