Balraj Singh
Read More
---विज्ञापन---
MP Assembly Election, इंदौर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी की एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। इंदौर में बीते दिन एक कांग्रेस प्रत्याशी ने जमीन में गाड़ देने की धमकी दी तो जवाब में एक पार्षद ने आंख फोड़ देने की बात कह डाली। अब इस घटनाक्रम को लेकर इलाके के लोग और सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में आलोचना कर रहे हैं।
वाकया विधानसभा हलके इंदौर-2 का है। भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मौजूदा विधायक रमेश मेंदोला के इस गढ़ में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने चुनावी जनसभा की। इस जनसभा से पहले चौकसे के समर्थकों ने करीब ढाई हजार घरों पर कांग्रेस के झंडे लगाए थे, जिन्हें इलाके के भाजपा पार्षद जीतू यादव ने ने हटवा दिया। इसके बाद जनसभा के दौरान चिंटू चौकसे ने पार्षद जीतू यादव का नाम लेकर मंच से खुली धमकी दे डाली। चौकसे ने कहा कि अब यहां पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जो भी गुंडागर्दी करेगा, मैं उसे जमीन में छह फीट नीचे गाड़ दूंगा। दोस्ती खत्म, अब सिर्फ आमने-सामने की लड़ाई होगी। जिसमें दम होगा वो जीत जाएगा और लड़ लेगा। हम यहां सीआरपीएफ लगाएंगे। लट्ठ, बंदूक लेकर चुनाव लड़ेंगे। देख लेंगे किसमें कितना दम है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, कांग्रेस का विकास मॉडल एक लापता मॉडल, दिग्विजय और कमलनाथ की दोस्ती पर भी कसा तंज
हालांकि जीतू यादव ने झंडे हटवाने की बात से इनकार करते हुए कहा है कि लोगों ने खुद ही हटाए हैं, लेकिन साथ ही वह खुद भी धमकी के जवाब में धमकी पर ही उतरे नजर आए।मंच से जीतू यादव ने कहा कि कांग्रेसियों को सामने हर दिख रही है, इसलिए बौखलाए हुए हैं। हमारे यहां आए हुए मेहमानों का हम सम्मान करते हैं। चिंटू चौकसे जब मेरे घर भी आए थे तो उनके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। अगर घूरा तो आंखें फोड़ दूंगा। यह चेतावनी भाजपा के पार्षद एक बार नहीं कई बार देते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने शिवराज को बताया अच्छा एक्टर, कहा- चुनाव हारने के बाद मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।