MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत नवंबर या फिर दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा चुनाव आयोग अपनी तैयारी में जुटा है। अपने तीन दिनों के मध्य प्रदेश के दौरे के आखिरी दिन आयोग चुनाव ने राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
5 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
बुधवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में लोग 11 सितंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके बाद 5 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार राज्य में मतदान में महिलाओं की सक्रियता को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। राज्य में 5000 पोलिंग बूथ महिलाएं मैनेज करेंगी। साथ ही चुनाव में महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में 108 ऐसी विधान सभा हैं, जहां लिंगानुपात 936 से कम है। राज्य में 6,920 मतदान केंन्द्रों पर में फीमेल पार्टिसिपेशन बढ़ाया जाएगा। साथ ही यहां महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगी।
बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा
साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को घर से मतदान की विशेष सुविधा मिलेगी। घर से वोटिंग के दौरान इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए उन्हें फॉर्म 12 D भरना होगा। साथ ही ‘सक्षम’ ऐप पर भी बुकिंग के जरिए इस सुविधा को प्राप्त किया जा सकता है।
पिछले विधानसभा चुनाव का हाल
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश मं विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 114 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं बीजेपी के खाते में 109 सीटें आई थी। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने राज्य में 15 साल से शासन कर रही बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया।
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो 22 विधायक
कमल नाथ राज्य के मुख्यमंत्री बने। लेकिन 15 महीने बाद ज्योदिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में 22 कांग्रेस विधायक बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद कमल नाथ को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके एकबार फिर से राज्य में सत्ता की चाभी बीजेपी के हाथ में आ गई है।
राज्य में शिवराज सिंह की सरकार
शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ के साथ सत्ता में वापसी की। फिलहाल मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है।
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines